एच पी गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, गैस सिलेंडर के लिए बढ़ी किल्लत

0
0

मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा मलिकपुर नोनरा में स्थित शिवम एच पी गैस ग्रामीण वितरक पर आज दिनांक 12 मार्च 2026 को सिलेंडर की गाड़ी आने की खबर सुनकर आज सुबह से ही सभी उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि हम लोग 2 मार्च से ही बुकिंग कराकर एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हम लोगो को अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी के प्रबंधक ने बताया की सिलेंडर की गाड़ी पिछली बार 8 मार्च को आया था , लेकिन सभी लोगो को नहीं मिल पाया। कुछ लोगो ने बताया कि उनके घरों में सिलेंडर खत्म होने के कारण खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। कुछ लोग तो सिलेंडर की लंबी कतार देख के वापस घर लौट गए।

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें