नारी सशक्तिकरण 0.5 के तहत डॉ सम्पूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में चार बच्चियां रही अव्वल

0
12

 

मुड़िला/ कादीपुर

नारी सशक्तिकरण 0.5 के तहत डॉ सम्पूर्णानंद वाद विवाद का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को राजकीय इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर में किया गया। जिसमे श्री राम इण्टर कॉलेज बखरा जलालपुर कादीपुर की चार बच्चियां वाद विवाद में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल की। तथा इस कॉलेज में दो दो बच्चियों की दो टीमें बनाई गई। यह वाद विवाद नारी सशक्तिकरण भ्रम व मिथ्या के विषय में किया गया। प्रथम टीम में सौम्या सिंह और एकता पाण्डेय द्वितीय टीम में लाडली तिवारी और मोनी कुमारी ने शामिल रही। इस जिला स्तर पर कुल 14 ब्लॉक के विद्यालय के बच्चियां शामिल रही। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर 2025 को मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में कुल 68 बच्चों ने प्रदर्शन किया।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

16 − eleven =