भारतीय विद्यार्थी मोर्चा का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
मुडिला/ कादीपुर
दिनांक 22/06/2025 को मातृ संगठन के ऑफसूट विंग भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के तत्त्वाधान में “राष्ट्रीय मूलनिवासी बालक-बालिका संघ” का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर “संस्कार पब्लिक स्कूल, पाण्डेबाबा,कादीपुर,सुलतानपुर” में समय 12:00 बजे दोपहर मा.धर्मेन्द्र कुमार मौर्य (प्रदेश प्रभारी बामसेफ,उ०प्र०) प्रशिक्षक जी की अध्यक्षता में अपार सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का संचालन मा०अतुलनाग(जिला सचिव बामसेफ,सुलतानपुर) ने किया।यह कार्यक्रम मा.रवि यादव (जिलाध्यक्ष,रा.पि.वर्ग मोर्चा. सुलतानपुर),मा.राम प्रसाद (जिलाध्यक्ष भा०मु०मोर्चा.सुलतानपुर) तथा मा०अजय नागवंशी (जिलाध्यक्ष बहुजन क्रान्ति मोर्चा,सुलतानपुर) के संयुक्त नेतृत्व में और मा.महावीर रजक (प्र० महास० स० बामसेफ,उ०प्र०) व मा० मनोजकुमार त्यागी (जिलाध्यक्ष बामसेफ,सुलतानपुर) के संयुक्त निर्देशन में साथ ही साथ मा० अतुल नाग(जि.स.बामसेफ सुलतानपुर) के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन मा०किरन यादव(जिला पंचा.सदस्या) ने किया।इस कार्यक्रम में मा.महेश यादव(लोको पायलट,रेलवे) बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मा.ठाकुरदीन वर्मा (जिला सचिव रा.पि.वर्ग मोर्चा,सुलतानपुर) ने गीत के माध्यम से समाज को जागृत करने का कार्य किया।इस कार्यक्रम में मूलनिवासी बहुजन समाज के अधिकांश विद्यार्थी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में मा.श्याम कुमार जी(जिलाध्यक्ष,भा.वि.मोर्चा के जिलाध्यक्ष)और मा.कुसुम नाविक जी (जिलाध्यक्षा,भा.वि.मोर्चा छात्रा प्रकोष्ठ)भी उपस्थित रहे।संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें मा.शेर बहादुर गौतम जी को “इण्डियन रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन” के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विवेक कुमार के मास न्यूज