कादीपुर/सुल्तानपुर जिले कोतवाली कादीपुर के अंतर्गत बिजेथुआ महावीरन में आज ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को मकरी कुण्ड नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। जिसकी पहचान प्रिंस विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा निवासी आजमगढ़ जिले के आलमपुर अंबारी की बताई जा रही है। युवक अपने परिवार के साथ मेले में आया था उसका मौसेरा भाई भी आया था जबकि दोनों मकड़ी कुण्ड में नहाने के लिए एक साथ गए लेकिन उसका दूसरा भाई पानी में नहीं घुसा जब प्रिंस नहाने गया तो काफी देर होने के बाद वह पानी में ऊपर नहीं निकला तो भाई ने चीख पुकार करने लगा तो वहां लोग निकालने का प्रयास किया लेकिन निकाल नहीं पाए। तब पुलिस की टीम के अथक प्रयास के बाद गोता खोरों ने लगभग 3:15 बजे युवक को तालाब से निकाल कर हॉस्पिटल भेजा, जहां पर डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस टीम विधिक कार्यवाही में जुट गईं।
अशोक कुमार पत्रकार
केमास न्यूज कादीपुर


















