छह सदस्यीय परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर,दरवाजे तक पानी, घर तक रास्ता नहीं; अब तक नहीं मिला सरकारी आवास

0
1

 

 

मुडिला/धम्मौर ग्राम पंचायत हाजीपट्टी के पूरे पहलवान का पुरवा निवासी मजदूर गंगाराम का छह सदस्यीय परिवार आज भी जर्जर कच्चे मकान में रह रहा है। परिवार में गंगाराम, उनकी पत्नी और चार बच्चे हैं। बारिश में मकान के दरवाजे तक पानी भर गया है और घर तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। इसके बावजूद परिवार को अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। एक ही कच्चे कमरे में रहने और बारिश के दौरान भोजन बनाने की मजबूरी परिवार की मुश्किल बढ़ा रही है।

गंगाराम मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। पैर में साइटिका की समस्या होने के बावजूद मजदूरी करना उनकी मजबूरी है। आवास और रास्ते की समस्या के बीच परिवार की स्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि परिवार आवास योजना के लिए पात्र है तो अब तक उसका चयन क्यों नहीं हुआ, यह सवाल बना हुआ है।

 

के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें