रात में सोते समय चाचा-भतीजे को सांप ने डसा, एक की मौत

0
1

 

कादीपुर/सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरुवारीपुर रात में सोते समय रविवार की रात में चाचा-भतीजे को सांप ने डस लिया। जैसे ही घर के सदस्यों को पता चली तो तुरन्त आनन फानन में दोनों को सीएचसी कादीपुर में लाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने चाचा राकेश को मृत घोषित कर दिया और भतीजे मंगलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जैसे राकेश को मृत घोषित किया गया परिवार में कोहराम मच गया। जब ग्रामीणों का पता चला तो घर में सांप होने की सूचना पर तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया वह कही भाग गया था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर कादीपुर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमें पोस्टमार्टम होकर शव शाम तक घर आ गई थी। आज सुबह शव का अंतिम संस्कार हो गया।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें