अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी,  5 लोग हुए घायल

0
1

 

मुडिला/ कादीपुर

मुडिला बाजार से 1 किमी दूर अखंडनगर रोड पर स्थित शिवम एच पी गैस एजेंसी के पास आज सुबह बुधवार को एक बोलरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे 6 लोगो में से 5 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। जिससे आस पास में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक खालिसपुर मुबारकपुर निवासी अनिल कुमार उम्र 26 वर्ष बोलेरो चला रहे थे। वह अपने बच्चो को घुमाने के लिए जा रहे थे। बोलेरो में उनके साथ कृष्णकुमार उम्र 35 वर्ष और लालजी उम्र 38 वर्ष ये सभी एक ही गांव के थे । इन लोगो के साथ बोलेरो में तीन बच्चे भी मौजूद थे, जो की अनिल कुमार के पुत्र अभी कुमार उम्र 8 वर्ष, और आर्य उम्र 6 वर्ष, तथा कृष्णकुमार की पुत्री अनन्या उम्र 8 वर्ष है । बताया जा रहा है की वाहन अपने सही साइड से जा रही थी कि अचानक किसी कारणवश गाड़ी की संतुलन बिगड़ गई, जिससे गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद तुरंत आस पास के ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उनका तुरंत इलाज शुरू किया। लालजी की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें