कादीपुर के वारी हमीदपुर में सर्पदंश से महिला की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ, विधायक राजेश गौतम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

0
3

 

 

मुडिला / कादीपुर

कादीपुर ब्लॉक के वारी हमीदपुर गांव में मंगलवार 8 सितंबर की शाम एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। महिला की मौत के बाद उसके तीन मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। गांव में भी शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति कालीचरण की करीब पांच साल पहले बाहर रहने के दौरान मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद महिला ही अपने तीन बच्चों की परवरिश कर रही थी। मंगलवार शाम सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। उसके तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। कम उम्र में ही माता-पिता दोनों को खोने के बाद बच्चों के सामने अब परवरिश और भविष्य का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम शुक्रवार 11 सितंबर की शाम करीब 7 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार का हालचाल जाना।

 

उन्होंने बच्चों और परिवार के सदस्यों को हिम्मत देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी तरफ से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

 

इस दौरान पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुभाष दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश विश्वकर्मा, अमित सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से भी अपील की है कि अनाथ हुए तीनों बच्चों की सहायता की जाए और परिवार को जरूरी सरकारी मदद दिलाई जाए।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें