पदाधिकारियों ने चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया

0
37

गाजीपुर :- केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली।
संगठन द्वारा गाजीपुर जिले के सादात ब्लाक क्षेत्र के सलेमपुर बघाई गांव में केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम(चौपाल) संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें उपस्थित तरवा ब्लॉक के पदाधिकारी एवं तहसील लालगंज के कुछ पदाधिकारी मौजूद रहे। गाजीपुर जिले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस चौपाल में शिरकत किए मंडल सचिव सुबोध कुमार भी रहे बारी बारी से सभी पदाधिकारियों ने संगठन के बारे में बताएं तथा समाज में हो रही शोषण और भ्रष्टाचार के बारे में भी बताये उन्होंने कहा कि इन सब से लड़ने के लिए केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन सदैव आपके लिए तत्पर रहेगा।