डॉ. बी.आर. अंबेडकर बुद्ध विहार सेवा संस्थान बनगवांडीह में मनाया गया संविधान दिवस,पदाधिकारियों ने दिलाया संविधान की रक्षा का संकल्प

0
1

डॉ. बी.आर. अंबेडकर बुद्ध विहार सेवा संस्थान बनगवांडीह में मनाया गया संविधान दिवस,पदाधिकारियों ने दिलाया संविधान की रक्षा का संकल्प

 

सुल्तानपुर

 

डॉ. बी.आर. अंबेडकर बुद्ध विहार सेवा संस्थान बनगवांडीह में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर और तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।

 

इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और समानता की याद दिलाने वाला दिन है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया, उसी की बदौलत आज हर वर्ग को बराबरी का हक मिला है।

“संविधान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें इसे पढ़ना, समझना और इसकी रक्षा करनी है। गांव-गांव में बच्चों को संविधान के बारे में बताना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

 

आज जरूरत है कि युवा नशा और अंधविश्वास छोड़कर शिक्षा की तरफ बढ़ें। बाबा साहब का सपना था – शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं।”बुद्ध विहार सिर्फ पूजा का स्थान नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कार का केंद्र बनेगा। यहां से गरीब बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं को जागरूक करने का काम लगातार चलता रहेगा।”कार्यक्रम में गांव के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में सभी ने संविधान की रक्षा और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति के समिति के संरक्षक दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष सभापति ,सचिव संजय कुमार, प्रवेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, एडिटर संतोष कुमार, राम हित, मिथिलेश कुमार , विजय कुमार, शिवरतन, शिव पूजन, राजकुमार आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें