जौनपुर /खेतासराय :- थानाध्यक्ष खेतासराय के देख-रेख में मंगलवार की सुबह 9 बजे सर्किल शाहगंज क्षेत्र के खुटहन चौराहा से एक शातिर वांछित को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 03 जनवरी को क्षेत्र के मनेछा गांव स्थित एक बाग में भैंस व्यवसाईयों में मारपीट हो गया था। जिसमें से खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा हरिपुर गांव निवासी फजल उर्फ इतिहार की मौत हो गई थी। जिसका एक व्यवसाई दोस्त सुम्बुलपुर गांव निवासी इरफान कुरैशी के साथ खरीद-फरोख्त काम करता था। घटना के बाद मृतक का भाई तहरीर देकर न्याय की मांग किया था। जो गलत था। तहरीर देना वाला भाई ही पुलिस को गुमराह करने के चक्कर में साजिश की तहत हत्या किया था।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने गिरफ्तार आरोपी का नाम ठंनू भाट उर्फ ठंनू कंकाली पुत्र फिटकरी उर्फ जहीर भाट कंकाली निवासी खुटहन थाना क्षेत्र पिलकिछा हरिपुरा गांव। जो सर्किल के दो थानों में वर्षों से वांछित चल रहा था। जिसके ऊपर मु0अ0स0 312/2017 धारा 363, 366 थाना सरपतहां, मु0अ0स0 292/2015 धारा 323, 379 थाना खुटहन में वांछित वर्षों से चल रहा था। जिसको गिरफ्तार कर मु0अ0स0 02/2020 धारा 304 में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई प्रेम किशोर सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव व कांस्टेबल अमरनाथ यादव शामिल थे।