ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

0
19

 

 

खेतासराय/जौनपुर – स्थानीय रेलवे स्टेशन और मानी कलां हाल्ट से उत्तर 600 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार की सुबह शौच के लिए व्यक्ति घर से निकला था। व्यक्ति का क्षत विक्षत शव रेलवे पटरी पर मिला।

मृतक व्यक्ति की पहचान मानी कलां ग्राम निवासी भारत बिंद उम्र 65 वर्ष पुत्र अगनू बिंद के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भारत बिंद एक राइस मिल में कारीगर थे। पत्नी सुरसत्ती देवी को रो रो कर बुराहाल है भारत बिंद के दो लड़के और तीन लड़की थी दिनेश बिंद सबसे बड़ा लड़का है विनोद छोटा ,ललिता देवी बड़ी लड़की ,रंजना , व गुंजा छोटी लड़की थी,8दिन पहले बड़ी बेटी ललिता देवी का ससुराल में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

धर्मराज पत्रकार मानी कलां कि रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ten + thirteen =