ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध अभियान चलाया गया

0
13

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया।अभियान मे मुख्य कार्यवाही ड्रंकन ड्राइविंग पर करते हुए, नशे की हालत में वाहन चलाते हुए एक चालक को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रेशर हॉर्न उसे करने वाले12 वाहनों का चालान किया गया। नंबर प्लेट /HSRP न होने पर 02 वाहनों का चालान काटा गया। इस प्रकार पूरे अभियान के अंतर्गत कुल 156 वाहनों का चालान कर लगभग ₹320000 का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें