अभियुक्त को पिस्टल व कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
3

गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 240/2026 धारा 125, 351(2), 352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को एक पिस्टल .32 बोर व तीन खोखा कारतूस .32 बोर के साथ किया गिरफ्तार। अभियुक्त द्वारा दिनांक 03.07.2026 को  राजू सिंह निवासी हिराधरपुर, थाना सैदपुर, के घर पर जाकर गाली गुप्ता देते हुए, धमकाने के नियत से फायरिगं करने के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सैदपुर पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 125, 351(2), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 रवीन्द्र कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र, शांति व्यवस्था ड्यूटी, सायंकाल पैदल गस्त मे भीमापार बाजार मे मामूर थे, कि मुखबिर खास की सूचना पर उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रोशन सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम राजधरपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर उम्र करीब 32 वर्ष को जगदीशपुर मोड़, थाना सैदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर व तीन खोखा कारतूस .32 बोर जिसपर 25,32 HPM अंकित है, बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 240/26 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें