होली के पर्व के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया

0
2

अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा ग्राम सभा के बलुवहवा गांव निवासी 23 वर्षीय धनंजय निषाद, पुत्र गन्नू निषाद की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार धनंजय निषाद होली की शाम बस्ती भुजवल बाजार से पनीर लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बाइक जा कर एक पेड़ में टकराई थी जिसके बाद मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में धनंजय को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी बाजार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।”बताया जा रहा है कि हादसे से करीब एक घंटे पहले धनंजय होली के रंग में पूरी तरह डूबे हुए थे और अपने साथियों के साथ होली खेलते हुए नाच-गाकर खुशियां मना रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में खुशियों का यह माहौल मातम में बदल जाएगा।धनंजय पहले से ही पारिवारिक विपत्तियों से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था। अब महज 23 वर्ष की उम्र में धनंजय अपनी मां और तीन सगी बहनों को हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से चले गए।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अहिरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें