महिलाओं पर कान का झुमका छीनने का आरोप लगाया पुलिस को दिया पर्थना पत्र

0
0

(आजमगढ़)माहुल “अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर निवासी और माहुल बाजार के प्रसिद्ध किराना कारोबारी बसंत लाल गुप्ता ने चार अज्ञात महिलाओं पर घर के बाहर बैठी अपनी मां से कान का झुमका छीनने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस को पर्थना
पत्र दिया है। पर्थना पत्र मिलते ही माहुल चौकी की पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है। पुलिस को दिए गए पर्थना पत्र में बसंत लाल ने कहा कि मंगलवार को दिन में 11 बजे उनकी मां इंद्रावती अपने पैतृक घर के बाहर बैठी थी। इतने में बोलेरो वाहन से किन्नर के भेस में चार महिलाएं पहुंची और उनकी मां से यह कहा कि चार माह पूर्व आप के पुत्र को पुत्री हुई है इस खुशी में वे नेग लेने आई है। और मौका पाकर उनके दोनों कान से सोने का झुमका जबरन निकाल लिया और वाहन में बैठ कर चारो महिलाएं रफूचक्कर हो गई। जब बसंत लाल रात में दुकान बंद कर घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। छीने गए झुमके की कीमत 85,000 है। इस संबंध में माहुल चौकी के सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे का कहना है की प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। तहरीर मिली है जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आयेगे विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी

फूलपुर पत्रकार रविंद्र यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें