निजामाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को अलाउद्दीन ने ग्रहण किया शपथ

0
69

आजमगढ़ के निजामाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को अलाउद्दीन ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान एडीएम निजामाबाद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया। निजामाबाद के अध्यक्ष और 11 सभासदों कुलदीप कौर,आजाद, शरिक,गीता, गुफरान,मीना, नाजमा, नुरआलम,उर्मिला,जितेंद्र,गोपाल एक साथ शपथ ग्रहण किए। शपथ ग्रहण के लिए टाउन एरिया आफिस(जलकल कैंपस) निजामाबाद में व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सबके समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष अलाउद्दीन और सभासदों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने करतल ध्वनि से नगर पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया,। कार्यक्रम का संचालन चन्देश यादव ने किया शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई दी

In