मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

0
5

ब्यूरो रिपोर्ट

जौनपुर। जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम कड़ैला गांव में मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक ने फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ैला गांव निवासी लल्लन बिंद पुत्र छठू बिंद ने गांव के दलित बस्ती निवासी बृजेश गौतम पुत्र छठू बिंद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मोबाइल पर कॉल कर अभद्र टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी बातचीत की मोबाइल में रिकॉर्डिंग कर ली गई है।

पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत सराय ख्वाजा थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है।  इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें