अनिरुद्ध भोयर महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष की हुई पदोन्नति,मिली महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की कमान

0
129

नवी मुंबई /केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के उद्देशों पर लम्बे समय से समाज के हित में कार्य कर रहे अनिरुद्ध भोयर के कार्यों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कमेटी द्वारा अनिरुद्ध भोयर महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष की पदोन्नति कर अब महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। नवी मुंबई के लिए डॉo बंडू मेश्राम को मिली नवी मुंबई ज़िलाध्यक्ष की कमान जिसकी नियुक्ति पत्र और सम्मान पत्र नवी मुंबई में 28 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम में दिया गया।पदोन्नति के बाद  महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध भोयर और डॉo बंडू मेश्राम नवी मुंबई ज़िलाध्यक्ष ने कहा की केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली मानव अधिकार रक्षा हेतु हमेशा समर्पित है। मै और हमारी पूरी टीम पूरे तन,मन और धन के साथ समाज हित और संगठन के उद्देशों के लिए हमेशा काम करती है और करती रहेगी।आज समाज में हो रहे उत्पीड़ना को रोकने के लिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा तभी अत्याचार और उत्पीड़ना से बचा जा सकता है।भारत सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन -जन तक पहुँचाना होगा।कार्यक्रम के  मुख्य अतिथी मा० संदीप कुमार गौतम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष केमास संगठन), ब्यूरो चीफ देवेंद्र कुमार भंडारा ज़िला से आए सम्मानित कार्यकर्ता विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष-श्री मनोज चवरे,विदर्भ प्रदेश संगठन मंत्री -सौरभ रामटेके,भंडारा ज़िला अध्यक्ष -मिलिंद रामटेके कार्यक्रम संचालक समाधान तिरपूडे,उमेश जैसवार ,रमेशचंद ,लई खान और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ten + 1 =