सीमा सुरक्षा बल के जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचे ही मचा कोहराम अधिकारियों समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि

0
2

 

लालगंज आजमगढ़ में तहसील लालगंज के अंतर्गत ग्राम कूबा खास निवासी इंद्र मनीराम जो 76 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवान थे। 31 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। लोगो ने उनको सिविल हॉस्पिटल गांधीनगर गुजरात में भर्ती कराया। ऑन ड्यूटी मेडिकल अफसर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।सीमा सुरक्षा बल के जवान का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की उड़ान अहमदाबाद से वाराणसी लाया गया। तत्पश्चात वाहन से जवान का पार्थिव शरीर वाराणसी से उनके पैतृक आवास पर पहुंचते ही महिलाओं और बच्चों की रोने और चीख पुकार से हर कोई की आंखें नम हो गई, मृतक जवान की पत्नी विद्या देवी दहाड़े मार कर रोने लगी। बेटा लकी कुमार का रो रो कर उसका बुरा हाल हो गया। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ था। मौके पर पहुंची एसडीएम न्यायिक नूपुर सिंह, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह, थाना प्रभारी मेहनाजपुर, भाजपा नेता डब्बू सिंह,बसपा के जिला पंचायत सदस्य डॉ गीता देवी,सपा कार्यकर्ता आदि राजनीतिक दलों के नेता जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।
जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पत्रकार गोसाई की बाजार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

eight + 12 =