आजमगढ़ जनपद में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर चल रही जांच के बीच बिलरियागंज ब्लॉक स्थित तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट पर बड़े पैमाने पर अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। प्रशासनिक जांच में 642 गैस सिलेंडरों के स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया और एजेंसी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 मार्च 2026 को आपूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष शर्मा तथा सप्लाई स्पेक्टर बृजेश कुमार दुबे की टीम ने संबंधित गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी का कार्यालय खुला मिला, लेकिन ऑपरेटर ने बताया कि 10 मार्च से गैस की आपूर्ति नहीं हुई है और पिछले 6 दिनों से वितरण पूरी तरह से बंद है।
ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट
In



















