नागपुर में बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने RSS के हेडक्वार्टर पर किया धरना प्रदर्शन

0
3

मुडिला/ महाराष्ट्र के नागपुर जिले में RSS के हेडक्वार्टर पर बामसेफ के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन नागपुर के इंदिरा मैदान से निकलते हुए RSS हेडक्वार्टर की ओर आगे बढ़ा, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा बैरीकेटिंग कर कुछ कार्यकर्ताओं को संविधान चौक पर ही रोक लिया गया। संविधान चौक पर रुके हुए कार्यकर्ताओं ने संविधान को मानते हुए संविधान चौक पर ही अपना धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में पूरे भारत से लगभग 10-12 लाख लोग शामिल हुए। इस धरना प्रदर्शन में लगभग 350 संगठने और समितियां शामिल हुई, जिसमे भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद्, सिक्ख क्रांति मोर्चा, ईसाई क्रांति मोर्चा, द इण्टर नेशनल बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, किन्नर क्रांति मोर्चा, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, गोंडवाना गोंड महासभा, भारतीय वीर दल, समता सैनिक दल, अंबेडकरवादी जनहित संगठन ने अपना पूर्ण रूप से समर्थन एवं प्रतिभाग लिया। सूत्रों के मुताबिक RSS हेडक्वार्टर पर RSS प्रमुख कही नजर नहीं आए। RSS हेडक्वार्टर पर बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रमुख मुद्दो की मांग की। जैसे EVM से चुनाव न होकर बैलेट पेपर से लागू किया जाए, RSS को मुख्य रूप से बैन किया जाय, सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना किया जाय, बीटी एक्ट 1949 को रद्द किया जाय ।बोधगया बौद्धों को सौंपा जाए। सुल्तानपुर से कृष्ण कुमार गौतम लोकसभा अध्यक्ष सुल्तानपुर के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमे रामदेव, रामप्रसाद, हरिराम वनवासी जैसे प्रमुख लोग शामिल हुए।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें