फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील के माहुल कोर्राघाटमपुर स्थित रिसेंट इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत और राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक तथा मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पर आधारित प्रस्तुति देकर दर्शकों को जागरूक किया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अशफाक अहमद एवं सैफुल्लाह द्वारा किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता आद्या प्रसाद सिंह, ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद, संतोष सिंह बबलू, लाल मुहम्मद, मिथिलेश पाण्डेय ‘गुड्डू’, राम फेर यादव तथा बिजय प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल सिंह ‘राही’ ने की, जबकि संचालन राहुल सिंह यादव, हाफिज आदिल एवं प्रधानाचार्या मरियम ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के सफल आयोजन पर अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय परिवार की सराहना की। सभी का आभार प्रबन्धक असफाक अहमद ने किया ।
अहरौला से पत्रकार संतोष मिश्रा की रिपोर्ट













