लोकतंत्र सेनानी का निधन गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

0
18

अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पूरवा कोलाहल पट्टी निवासी 72 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी बनवारी मिश्रा जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार दुर्वासा में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। अंतिम संस्कार के समय जलालपुर तहसीलदार गरिमा भार्गव तथा नायब तहसीलदार के साथ थाना जैतपुर के थाना अध्यक्ष थींरेंद्र आजाद मौजूद रहे।इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मिथिलेश त्रिपाठी सपा के पूर्व विधायक सुभाष राय केशरी नंदन त्रिपाठी दीपक शुक्ला समेत भाजपा के कई पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने स्व. बनवारी मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें