जिला कार्यसमिति सदस्य विकास गिरी ने सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया जन्मदिन

0
1

 

आजमगढ़ जिले के ठेकमा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा दरियापुर बसही में भारतीय जनता पार्टी के शानदार एवं तेजतर्रार प्रवक्ता, क्षेत्रीय जनमुद्दों को लेकर सर्वदा सक्रिय रहने वाले दृढ़संकल्पित व्यक्तित्व के धनी युवा भाजपा नेता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य विकास गिरी के निज निवास पर उनके प्रथम पुत्र के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर आज सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जहां पर पुरोहित के रूप में अखिलानन्द उपाध्याय भी उपस्थित रहे । जन्मदिन के हेतु इस महत्वपूर्ण आयोजन के अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य विकास गिरी ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन अवश्य मनाएं किंतु उसे भारतीय सनातन संस्कृति के रुप रेखा में। हम समस्त सनातनी भाईयों को सुंदरकांड पाठ के साथ ही जन्मदिन मनाना चाहिए जिससे आधुनिकता के रंग में परंपराओं का मिश्रण हो, और हम अपनी नवीन पीढ़ी को अपनी वैदिक परंपरा से भी जोड़कर रख सकें। जन्मदिन के अवसर पर रामायण और महाभारत पर शोध करने वाले पुरोहित अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि भारतवर्ष के साथ साथ समस्त विश्व के आधुनिक समस्याओं का समाधान सुंदरकांड पाठ में निहित है। क्योंकि वैश्विक समस्याओं के समाधान हेतु समस्त सुंदर विचार इस कांड में निहित हैं जो कि मन एवं विचार को सुंदर बनाता है। विकास गिरी के पुत्र को बहुत बहुत आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कराये गये सुंदरकांड पाठ को अत्यंत प्रशंसनीय विचार बतलाया । इस अवसर पर निवर्तमान ठेकमा मण्डल अध्यक्ष संतोष चौबे जी, निवर्तमान ठेकमा मण्डल महामंत्री राकेश मिश्रा, निवर्तमान मण्डल उपाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, सवर्ण आर्मी भारत जिला उपाध्यक्ष अजय राय, सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष निखिल राय, बुथ अध्यक्ष बृजेश यादव ,छोटे लाल चौहान,अनिकेत राय, एवं लालगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी राजेश सरोज सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें