दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक हुई संपन्न

0
79

गाजीपुर। जिले के ददरीघाट स्थित दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के संरक्षक राजेश चौबे के आवास पर उनके नेतृत्व में संघ की बैठक हुई संपन्न। जिसमें पत्रकार के हक, अधिकार एवं समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संघ का उद्देश्य पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर पत्रकारों के लिए हर समय तत्पर रहना व सहयोग करना है। आज इस अवसर पर संघ में अमित कुमार उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव, पुनीत कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जय प्रकाश चंद्रा जिला उपाध्यक्ष, मो. इसराइल राष्ट्रीय महासचिव, एवं गगन सिंह को जिला महामंत्री के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर संरक्षक राजेश चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, जिला अध्यक्ष वीर बहादुर मौर्य, रजत श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव, प्रियतोष साहू उप प्रदेश अध्यक्ष, अर्जुन कुमार, गौतम कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ के मास न्यूज, गाजीपुर

In