उमरी श्री में नाली का विवाद को लेकर 3 महीने से 30 घर रहा परेसान

0
0

 

आजमगढ़। तहसील लालगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरी श्री में लंबे समय से चल रहे नाली विवाद के समाधान के लिए शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कानूंगो, लेखपाल और पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थिति का निरीक्षण किया तथा बंद की गई नाली को खुलवाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों के अनुसार करीब ढाई महीने से सरकारी नाली का पानी अवरुद्ध होने के कारण कई घरों के सामने जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ रही है। प्रशासन की पहल पर अधिकांश स्थानों पर नाली खोल दी गई, जिससे जल निकासी शुरू हो सकी।
हालांकि एक स्थान पर नाली को लेकर विवाद बना हुआ है। संबंधित पक्ष का कहना है कि नाली उसके चक से होकर गुजरती है, जबकि अन्य ग्रामीण इसे सरकारी नाली बताते हुए पूरी तरह खुलवाने की मांग कर रहे हैं। राजस्व विभाग ने मामले का विधिक परीक्षण कर निष्पक्ष निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान कराकर जलभराव की समस्या समाप्त करने की मांग की है, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और बीमारी फैलने की आशंका न रहे

पत्रकार गोसाई की बाजार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें