बरौंसा सुल्तानपुर
जनपद सुल्तानपुर गोसाईगंज बाजार मे रविवार शाम अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से किशोर सहित दो लोग घायल हो गए थे घायलों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया कादीपुर थाना क्षेत्र के बिरैली गांव निवासी सागिर 17 वर्षीय पुत्र जाहिद की इलाज के दौरान दिनांक 6/7/2026सोमवार की सुबह लगभग 4:00 बजे मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया सागिरअपने फूफा जसीम के घर राजापुर गोसाईगंज आया हुआ था रविवार को वह अपने फुफेरे भाई रमजान के साथ बाइक से गोसाईगंज बाजार गया था शाम करीब 5:00 बजे दोनों बाइक खड़ी कर पैदल सड़क पार कर रहे थे इसी बीचअनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर के बाद पिकअप चालक वहां पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे स्थित विपिन तिवारी के बंद पड़े मकान में जा घुसा पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा


















