गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों के बेहतर भरण-पोषण एवं ठण्ड से बचाव करें : डीएम

0
1

गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों के बेहतर भरण-पोषण एवं ठण्ड से बचाव करें : डीएम

 

 

सुलतानपुर, 12 नवम्बर/जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं उनके भरण-पोषण की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने गौशालाओं से संबंधित समस्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विचरण कर रहे निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को पकड़कर निकटतम गौशालाओं में संरक्षित कराया जाय, जिससे आमजनमानस, राहगीरों एवं किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को ठण्ड से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके अन्तर्गत गौशालाओं में मरकरी लाइट, तिरपाल, गोवंशों के लिए काऊकोट तथा अलाव की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही गोवंशों के लिए पर्याप्त हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किसानों से अनुबन्ध करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी महोदय ने वी0बी0-जी0 रामजी योजनान्तर्गत समस्त गौशालाओं में आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसमें सिक रूम, नांद, शेड, खड़ंजा आदि कार्यों को सम्मिलित करते हुए गौशालाओं में गोवंशों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा सहित समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे !!

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें