पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ के लिए रवाना हुए सपा के पूर्व मंत्री राम सहाय विश्वकर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दोस्तपुर, सुल्तानपुर
कल दिनांक 11/11/26 को शाम लगभग चार बजे दोस्तपुर सुल्तानपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम सहाय विश्वकर्मा जी लखनऊ के लिए रवाना हुए।
इस दौरान एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के पास सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जी से शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
गाड़ी में बैठे पूर्व मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री जी लखनऊ में किसी महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
इस अवसर पर साथ में कई स्थानीय कार्यकर्ता कादीपुर विधान सभा पद प्रत्याशी राहुल गौतम विधान सभा अध्यक्ष रंजू भईया मोइद खान भगवानदास यादव यादि लोग मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मंत्री जी को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
के मास न्यूज़ पत्रकार नीरज कुमार की रिपोर्ट


















