191 कादीपुर के पूर्व विधायक भगेलूराम ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, 2027 के चुनाव को लेकर कसी कमर

0
1

191 कादीपुर के पूर्व विधायक भगेलूराम ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, 2027 के चुनाव को लेकर कसी कमर

 

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

 

191 कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भगेलूराम ने अपने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सभी साथियों के साथ विकास खण्ड अखण्डनगर के ग्राम पंचायत प्राणनाथपुर बछेड़िया के निवासी श्री पति बिंद के आवास पर बैठक बुलाई गई जिसमे पार्टी के विषय पर चर्चा-परिचर्चा की गई और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ।

 

इस दौरान पूर्व विधायक भगेलूराम ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

 

बैठक में मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सूरत प्रजापति, अखण्डनगर ब्लाक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, भगवानदास यादव सचिव, विनोद प्रजापति बूथ अध्यक्ष बडौरा ख्वाजापुर, गोलू यादव बूथ अध्यक्ष अखण्डनगर, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।और अपने सभी समाजवादी साथियो के बैठक सम्पन्न किऐ।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें