गैंगस्टरों का खौफ! जानलेवा हमले से बाल-बाल बचा व्यक्ति, पुलिस को फोन कर बचाई अपनी जान

0
147

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में गैंगस्टरों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित मो. अब्दुल्लाह का आरोप है कि 24 जुलाई की रात 8:40 बजे फारूख हाशमी, गुफरान हाशमी, मो. आज़म, गालिब, सलमान और रिजवान ने उन पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया।

अब्दुल्लाह ने बताया कि वे अपनी दुकान से सामान लेने जा रहे थे तभी हमलावरों ने उन्हें देखकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। वे अपनी जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गए और 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर हमलावर भाग गए।

अब्दुल्लाह का आरोप है कि हमलावरों ने पहले भी उनसे रंगदारी मांगी थी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Recording by Dr. S.K Sharma Azamgarh

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें