निजामाबाद में नगर विकास कार्यों का निरीक्षण, मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश

0
0

निजामाबाद (आजमगढ़):
नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड संख्या 8 स्थित मोहल्ला तेलीपुर में चल रहे विकास कार्यों का बुधवार, 11 मार्च 2026 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार एवं समाजसेविका कुलदीप कौर सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित ठेकेदार अमरजीत को निर्देश दिया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएं। मौके पर चल रहे आरसीसी (RCC) निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जो फिलहाल संतोषजनक पाया गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 11 तक यदि किसी भी प्रकार का विकास कार्य ठेकेदार अमरजीत के माध्यम से कराया जाता है, तो उसे पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए।
साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने पर विशेष जोर दिया।
*संजय कुमार निजामाबाद की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें