थाने का चक्कर लगा रहा लेखपाल भू माफिया के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

0
0

आजमगढ़  अहरौला

,माहुल(आजमगढ़)एक तरफ जहां सरकार सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जे को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कर रही।वही अहरौला पुलिस सरकार के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उड़ा रही और उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के आदेश के बावजूद भी क्षेत्र के दो भूमाफियाओं के खिलाफ अभियोग दर्ज नहीं कर रही।क्षेत्रीय लेखपाल तीन दिन से शिकायती पत्र देने के बाद थाने का चक्कर लगा रहा है
क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में चल रही अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार द्वारा कराई गई जांच में नगर में आबादी नाले नाली स्कूल आदि सरकारी जमीनों पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा पाया गया। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने 30 अप्रैल को अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल निवासी खालिद उर्फ सब्बू और फूलपुर थाना क्षेत्र के बक्सपुर निवासी बेलाल के ऊपर सख्त कार्यवाही करते हुए अभियोग दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष अहरौला को आदेशित किया।एसडीएम के निर्देशानुसार क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय ने शनिवार को अहरौला थाने पर पहुंच कर दोनों भूमाफियाओं के खिलाफ लोक संपति क्षति अधिनियम के साथ ही साथ अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया।लेखपाल द्वारा शिकायती पत्र दिए चार दिन का समय बीत गया पर पुलिस ने अभी तक भूमाफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं किया और लेखपाल सौरभ राय चार दिन से थाने का चक्कर काट रहे हैं
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है चौकी प्रभारी माहुल को जॉच के लिए निर्देशित किया गया है।जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जायेगी उनके आदेश के बाद अभियोग दर्ज किया जाएगा।

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें