माहुल आजमगढ़ सोमवार दोपहर को कस्बा स्थित जनता इण्टर कॉलेज माहुल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों के साथ उनके माता-पिता, अभिभावक उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में छात्रा लक्ष्मी ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया। जबकि नेदा फातमा 69.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर और सिदरा बानो 68 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में हाई स्कूल स्तर पर ग्राम रसूलपुर अहमद अली निवासी छात्र अमन कुमार बिंद ने 93% अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया दूसरे स्थान पर अर्पित और तीसरे स्थान पर अंकुर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जावेद अहमद अंसारी ने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों का स्वागत व सम्मान करते हुए मेधावी छात्रों को अध्यापकों के माध्यम से ट्रॉफी, मेडल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य के अलावा विद्यालय के शिक्षको ने इन मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री अंबिका यादव ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट















