गदनपुर के ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर विधायक ने जल निगम को चेताया

0
1

गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गदनपुर में पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक अंकित भारती ने अधिशासी अभियंता, जल निगम गाजीपुर को पत्र लिखकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि ग्राम सभा गोरखा, सैदपुर में स्थापित पानी की टंकी से गदनपुर तक पानी नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि गोरख सैदपुर की स्थापित टंकी से ग्राम सभा गदनपुर तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते गदनपुर के निवासियों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों द्वारा लगभग 2 माह से संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करने के बावजूद भी अधिकारी गण नहीं सुन रहे हैं। जिसके कारण ग्राम वासियों में जनाक्रोश व्याप्त है।

विधायक अंकित भारती ने पत्र में स्पष्ट किया कि बढ़ती पेयजल समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में जन आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी है। विधायक ने इसके लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदार ठहराए जाने की बात कही है।

विधायक ने पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक जानकारी एवं कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर तथा उपजिलाधिकारी सैदपुर को भी भेजी है। विधायक की ओर से पेयजल समस्या को लेकर जल निगम के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद ग्रामीणों को समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें