रामाचार्य त्रिपाठी सर्वोदय शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में गाड़ा झंडा

0
41

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में रामाचार्य त्रिपाठी सर्वोदय शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज, बड़गांव के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र-छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

मेधावियों की सूची:

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण इस प्रकार है:

आयुषी मौर्य: 544 अंक (90.67%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

शिवांशी पाल: 536 अंक (89.33%) के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।

अभिषेक प्रजापति: 535 अंक (89.17%) पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंशिका सिंह: 535 अंक (87.33%) चौथा स्थान

आयुषी मौर्य : 521 अंक (86.83%) पांचवा स्थान प्राप्त कर सफलता की सूची में जगह बनाई।

परिश्रम ही सफलता की कुंजी:

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिक्षकों का कहना है कि यह बच्चों के कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से पूरे बड़गांव और अखंड नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें