(आजमगढ़) अहरौला
माहुल(आजमगढ़)फूलपुर तहसील क्षेत्र के गुमकोठी निवासी अश्वनी पांडेय ने म्युचुअल फंड की प्रोडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विस में दो पुरस्कार जीत कर छेत्र का नाम रोशन किया है।बुधवार देर रात प्रयागराज के प्रयाग भगीरथ रिसॉर्ट में आयोजित सेमिनार में जैसी ही सर्किल ऑफ एक्सीलेंट के दो पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया।
अश्वनी पांडेय 15 वर्षों से इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड के सेक्टर में पूरे प्रदेश में काम कर रहे। इनके प्रयास से क्षेत्र के सैकड़ों गरीबों के जिंदगी की स्वास्थ संबंधी परेशानियां खत्म हुई।जनवरी 2026 से अब तक उन्होंने एक लाख लोगों को म्यूचुअल फंड प्रदान कर प्रयागराज जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जैसे ही प्रयागराज के कलस्टर चीफ गौरव सिंह और प्रबंधक आशुतोष कुमार द्वारा सर्किल ऑफ एक्सीलेंट अवार्ड इन म्युचुअल फंड की दो ट्राफियां मिली तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गई और इनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया।गांव में मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया।
इस मौके पर आशुतोष पांडेय,प्रधान दिनेश यादव,पिंटू,राजेश पांडेय, डा अरविंद पांडेय राजनाथ पांडेय प्रदीप पांडेय आदि रहे।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा



















