कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

0
80

गाजीपुर/ जनपद के कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न। आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सदर, अजय कुमार पाठक जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल, वंशीधर कुशवाहा जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, भू राजस्व अधिकारी सुशील श्रीवास्तव, डी०डी०सी०, चकबंदी सी०ओ० सदर आदि की उपस्थिति में यह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष के रूप में अमर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, उपाध्यक्ष मीता सिंह, प्रवेश कुमार, संतोष कुमार मौर्य, महासचिव मदन सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ऋषि देव पाण्डेय, सचिव प्रशासन धनंजय पाण्डेय, प्रकाशन मनीष कुमार पाण्डेय, पुस्तकालय रमेश सिंह यादव, सदस्य दशरथ सिंह यादव धर्मचंद सिंह यादव कान के सदस्य के रूप में जनार्दन शर्मा वासुदेव चौबे हेमंत सिंह चौहान राजकुमार शर्मा राजेंद्र सिंह यादव मोहम्मद वसीम सिद्धकी अविनाश सिंह यादव ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा अफरोज अहमद मुन्ना सिंह यादव परितोष तिवारी राजेश यादव ने शपथ ग्रहण किया। अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आवश्यक कार्रवाई करनी होगी उसके लिए मैं हमेशा अग्रसर रहुगा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In