गांधी जयंती पर गाजीपुर पुलिस ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

0
10

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को गाजीपुर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के जीवन-संघर्ष, उनके आदर्शों तथा सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।
निरीक्षक गीता राय को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। पदक प्रदान कर उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान किया गया।
सफाईकर्मियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बांटे कंबल
गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग में कार्यरत इन कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं और महात्मा गांधी के आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें