एस पी ने किया संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण

0
11

 

खेतासराय (शाहगंज) क्षेत्र के मानी कलां में लोकसभा चुनाव को लेकर संवेदनशील,अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों का एस पी डा अजय पाल शर्मा ने भरी संख्या में पुलिस बल के साथ भौतिक निरीक्षण किया जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को दोपहर बाद एस पी क्षेत्र के मानी कलां गांव में पहुंचे।यहां एस पी सिटी बृजेश कुमार एस डी एम शैलेंद्र कुमार सीओ अजीत सिंह चौहान खेतासराय थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के साथ मानी कलां कंपोजिट विद्यालय मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर प्रधान अरशद खान व ग्रामीणों से चुनाव संबंधी बात चीत किए। एस पी ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान करे। बिना किसी लोभ भय ईर्ष्या से प्रेरित होकर स्वतंत्र होकर मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करे। चुनाव में खलल डालने वाले अराजकतत्तों को बक्सा नही जाएगा पुलिस की पैनी नजर असमाजिक तत्वों पर होगी। यहां से अधीनस्थ अफसरों के साथ खेतासराय पहुंचें। आदर्श इंटर कॉलेज,सोंधी ब्लाक समेत अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण के बाद आने जाने वाले रास्ते और मतदान टीमों के रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

19 − seventeen =