गाजीपुर। विधायक सैदपुर अंकित भारती के नेतृत्व में गुरुवार को निर्मल उपवन मैरिज हॉल, सादात रोड सैदपुर में विधानसभा सैदपुर के सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा महासचिव सहित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की, जबकि संचालन महासचिव गोविंद यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं स्नातक रहे आशुतोष सिन्हा मौजूद रहे।
बैठक में आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से चुनाव में विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाए जा सकते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से उनका मुकाबला किया जाएगा।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि उन्हें गर्व है कि सैदपुर विधानसभा समाजवादियों का गढ़ है। उन्होंने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी से परिस्थितियों का मजबूती से सामना करते हुए आशुतोष सिन्हा को चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी होना है और सैदपुर सीट जीतकर विपक्षियों के हौसले पस्त किए जाएंगे।
बैठक में राम गौतम, पप्पू श्रीवास्तव, प्रतिनिधि आशुतोष सिन्हा, आमिर खान, अध्यक्ष सैदपुर अल्पसंख्यक सभा, रामचरण मास्टर साहब, ओपी भारती, श्रम विभाग के पूर्व निदेशक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन, नेशनल सेफ्टी काउंसिल डीजी फसली भारत सरकार, यूपी चैप्टर के श्रवण कुमार, बीडीसी सुरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

















