आजमगढ़ सरायमीर में पुलिस की सख्त कार्रवाई 54 वाहनों का चलन तीन सीज

0
1

 

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में नंदाव मोड़, सरायमीर पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 54 दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान किया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 3 वाहनों को सीज भी किया गया।इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने किया, जिनके कार्यभार संभालने के बाद से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। उनके निर्देशन में लगातार वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर, अपराधियों के ठिकानों पर दबिश तथा हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी जैसे प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी की सक्रियता के चलते क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भुवनेश कुमार चौबे की कार्यशैली और न्यायपूर्ण रवैये की सराहना हर वर्ग के लोग कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन का यह प्रयास न केवल यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि अपराध नियंत्रण की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।”
*ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें