जौनपुर जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

0
4

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम

जौनपुर –

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जनपद के जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और मृतक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपतहा थाना क्षेत्र के ग्राम मसुधपुर निवासी अजीत कुमार गौतम पुत्र बनवारी लाल गौतम को गुरुवार को चोरी के एक मामले में पुलिस ने चालान कर जिला कारागार भेजा था। शुक्रवार को जेल में उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। बताया जाता है कि हालत बिगड़ने के बावजूद उसे काफी देर बाद, लगभग दोपहर एक बजे जिला अस्पताल लाया गया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। देर रात लगभग 9:30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता बनवारी लाल गौतम का आरोप है कि जब वह अपने बेटे से थाने में मिलने गए थे, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन बाद चालान किया गया और बेटे की मौत की सूचना दी गई। वृद्ध पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें