सुल्तानपुर सदर मे धूमधाम मनाया गया विश्व पशु चिकित्सा दिवस

0
1

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जनपद में पशु चिकित्सालय सदर में धूमधाम से मनाया गया विश्व पशु चिकित्सा चिकित्सालय सदर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पी. के. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में पशुपालन विभाग एवं 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई ने संयुक्त रूप से इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पी. के. शर्मा ने उपस्थित चिकित्सकों और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालकों की उन्नति ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जोर दिया कि जागरूकता और प्रभावशाली सेवाओं के माध्यम से पशुपालकों को सशक्त बनाना अनिवार्य है, ताकि वे अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर सकें और अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकें।

इस विशेष अवसर पर मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई से डॉ. विष्णु यादव, हरीश शुक्ला और प्रदीप मौजूद रहे। साथ ही सदर पशु चिकित्सालय के पवन सिंह, अजय सिंह, पी. सी. सुमन सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशेषज्ञों ने पशु स्वास्थ्य और नई चिकित्सा तकनीकों पर अपने विचार साझा किए और पशु सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें