मुडिला/ कादीपुर दिनांक 25 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे बड़े भाई की अस्थि विसर्जन कर लौट रहे छोटे भाई की भी भयंकर एक्सीडेंट में मौत हो गई। पूरा मामला ग्राम सभा मलिकपुर नोनरा की है, जहां पर रामजग यादव के बड़े पुत्र प्रिंस यादव की 11 दिन पहले अहमदाबाद में भयंकर एक्सीडेंट से मौत हो गई थी । जिनका अस्थि विसर्जन करने छोटे भाई विपिन यादव धोपाप घाट गए थे। अस्थिओ के विसर्जन कर लौट रहे थे की आगे से उनकी बाइक को एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार विपिन यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए उन्हें कादीपुर सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसकी खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों के मुताबिक विपिन यादव की एक महीने पहले शादी हुई। दो सगे भाइयों की असमयिक मौत से परिवार को काफी दुखों का सामना करना पड़ रहा है।
बड़े भाई की अस्थि विसर्जन कर लौट रहे छोटे भाई का भयंकर एक्सीडेंट में हुई मौत
In

















