इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने के कारण 12 माह से लोगों में जल की समस्या बढ़ी

0
53

 

आजमगढ़। विकासखंड फूलपुर के नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप में से कुछ हैंडपंपों की दशा बदहाल है। हैंडपंप या तो चल नहीं रहे हैं या फिर दूषित पानी दे रहे हैं। खराब हैंडपंपों के बारे में जल निगम व नगर पालिका भी ध्यान नहीं दे रहा है। खराब हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। फूलपुर विकासखंड कर्मीयों कि लापरवाही के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।
फूलपुर विकासखंड के अंतर्गत मेन रोड के किनारे,स्टेट बैंक के सामने वर्षों से खराब हैंडपंपों किसी नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर विकासखंड अधिकारियों तक का ध्यान नहीं है। इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने के कारण जल न मिलने से राहगीर व बैंक ग्राहकों का इस गर्मी में बुरा हाल है। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में (पुराने) में पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। स्थापना के बाद लोगों ने उसका लाभ भी लिया, लेकिन एक बार जब वह खराब हो गया तो उन्हें ठीक करने में रुचि नहीं दिखाई गई। स्थिति यह है कि नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों में लगे हैंडपंप या तो सूख गए हैं या फिर दूषित जल आ रहा है, जिसका प्रयोग करने से लोग गम्भीर बिमारियों का शिकार भी हो सकते हैं।

In