जब भी हो सके सुविधानुसार एक पौधा अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए आपकी भागीदारी होगी।

0
162

आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत हुसामपुर बड़ा गांव के पोखरे पर ग्राम प्रधान पति वीरेंद्र चौंहन व ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार मौर्य व समूह सखी सावित्री चौहान ने पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत उन्होंने करीब 1500 पौधे लगाए। ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि पेड़-पौधों का विशेष महत्व होता है। इनसे शीतल माहौल बना रहता है। ग्रामीण को बैठने के लिए छाया मिलती है। उन्होंने कहा कि पौधों की संख्या को पौधारोपण करके ही बढ़ाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। अभियान में ग्राम रोजगार सेवक संगीता सिंह,SBI बैंक सखी चंद्रकला बौद्ध,बंदना तिवारी,बंदना यादव,कविता,सीमा,सरोज, लक्ष्मीना,ममता,आदि लोगों ने भाग लिया और पौधारोपण किया।

In