महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत मनाया करवा चौथ

0
45

 

मानी कलां /शाहगंज
विकास खण्ड शाहगंज (सोंधी)के अंतर्गत मानी कला में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया जाने वाला करवा चौथ व्रत का इंतजार हर वर्ष महिलाओं को बेसब्री से रहता है।बदलते जमाने के साथ करवा चौथ मानने के तरीकों में बदलाव तो आया है। लेकिन लोगों की आस्था आज भी उतनी ही है। 1 नवंबर 2023 बुधवार को मानी कलां न्यायपंचायत के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी की मंगलकामना की। महिलाओं ने व्रत से संबंधित कथा सुनकर अपने बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए गए ।और महिलाओं ने नाच गाने भी बहुत दुमधाम से किया। व्रत के बाद महिलाओं ने देर रात चांद के दर्शन किए और अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत तोड़ा

पत्रकार धर्मराज मानी कलां कि रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

five × one =