कांग्रेस पार्टी के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत निजामाबाद तहसील मुख्यालय से कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा

0
0

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत निजामाबाद तहसील मुख्यालय से कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।
यह पद यात्रा विभिन्न गांवों से होती हुई गौसपुर घूरी गांव स्थित शहीद सिनोद स्मारक स्थल पर जाकर समाप्त हुई।
मंगलवार को विभिन्न गांव से कांग्रेस कार्यकर्ता निजामाबाद के फरहाबाद चौराहे पर जमा हुए। वहां से नारा लगाते हुए जुलूस तहसील मुख्यालय पहुंचा। तहसील मुख्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने ध्वज फहराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा खतीरपुर, डड़वा, शहरिया, मोइया होते हुए गौसपुर घूरी स्थित शहीद सिनोद कुमार के स्मारक स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहाकि देश का किसान संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार अन्नदाताओं पर जुल्म कर रही है। सरकार किसानों से किया वादा पूरा करने की बजाए नए कानून लाकर उन्हें परेशान कर रही है। सरकार ने उद्योगपतियों को रेल बेच दिया, बिजली विभाग का निजीकरण कर दिया, बिग बाजार और जमीन भी बेच दिया। कहा कि भाजपा सरकार एक दिन देश को गुलाम बना देगी।
शहीद स्मारक पर शहीद सिनोद की पत्नी, माता व पिता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर परजिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विधानसभा निजामाबाद प्रभारी श्री सत्य प्रकाश मिश्रा जी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति जी आशुतोष द्विवेदी जी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नदीम खान जी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उमर भाई तहबरपुर ब्लाक अध्यक्ष अंशुमाली राय रमाशंकर शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जापुर रवि शंकर पांडे मदन लाल यादव चंडी राय पप्पू बनवासी अफजल जीशान अहमद इम्तियाज अहमद नगर अध्यक्ष इश्तियाक अहमद अल्पसंख्यक अध्यक्ष आबू जायेद

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें